नई दिल्ली, मार्च 27 -- एमएस धोनी का क्या यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा? धोनी किस पोजिशन पर बैटिंग करेंगे? क्या इस सीजन धोनी विकेटकीपिंग के दस्ताने संजू सैमसन को सौंप देंगे? क्या धोनी इस सीजन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलेंगे? आईपीएल 2026 से पहले माही को लेकर कई सवाल है। धोनी अब 44 साल के हो गए हैं, इस साल 7 जुलाई को वह 45 के पूरे हो जाएंगे। ऐसे में यह कयास लगाना गलत नहीं होगा कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वहीं सीएसके बदलाव के दौर से गुजर रही है। संजू सैमसन के टीम में आने से माही अपनी जिम्मेदारियां उन्हें सौंप सकते हैं। बाकी सभी सवालों के जवाब का तो फैंस अंदाजा लगा सकते हैं, मगर यह कहना मुश्किल है कि धोनी इस सीजन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेलेंगे या नहीं। हालांकि पूर्व स्पिनर आर अश्विन इसके पक्ष में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- पाक का फिर उड़ा मजाक, बीच मैच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.