नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- Bigg Boss 20 Weekend ka Vaar: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के पहले 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान ने थोड़ा हाथ हल्का ही रखा। बजाए घरवालों को उनकी गलतियों के लिए लताड़ने के, सलमान खान ने हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में घरवालों को एक दूसरे के सामने खुलकर आने का मौका दिया। इस बीच उन्होंने अपना ओपिनियन दिया और यह भी बताया कि उन्हें बिग बॉस हाउस में अभी तक किन खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पसंद आ रही है। सलमान खान ने बातों-बातों में कनिका मान और गुल्लू की तारीफ करते हुए यह हिंट भी दे दिया, कि आगे चलकर दोनों घर के पहले कपल के तौर पर भी सामने आ सकते हैं।कैसा रहा शो का पहला वीकेंड का वार जहां एक तरफ सलमान खान ने काजी तौकीर को बिग बॉस 20 का असली एंटरटेनर होने के लिए सराहा, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के साथ बातचीत के सामने ही...