नई दिल्ली, अगस्त 24 -- साल 2022 में जब 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो एक बार फिर लॉकडाउन के बाद भीड़ सिनेमाघरों में लौटनी शुरू हो गई। हॉलीवुड लेवल VFX और कमाल की स्टोरीलाइन के साथ यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी। फिल्म के एक सीन में जब ऑडियंस को दीपिका पादुकोण की झलक मिली तो फैंस और भी ज्यादा क्रेजी हो गए। सबने पक्का मान लिया कि ब्रह्मास्त्र-2 में दीपिका पादुकोण 'जलअस्त्र' की स्वामी के तौर पर नजर आएंगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा नहीं होने वाला है।तो ब्रह्मास्त्र-2 में नहीं होंगी दीपिका? दीपिका पादुकोण की आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "दीपिका पादुकोण के ब्रह्मास्त्र-2 का हिस्सा बनने या किसी रूप में इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने की सभी हालिया खबरें गलत हैं।" एक तरफ दीपिका के नहीं होने का कन्फर्मेशन आया है, दूसरी तरफ ...