तो दुनिया में यह गलत संदेश जाता कि...; दामाद स्मित मच्छार की बहादुरी पर क्या बोले उनके ससुर
अमरेली, अक्टूबर 2 -- उड़ते विमान में सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज भारतीय पायलट स्मित मच्छार के ससुर जयसुख भाई जोगी ने अपने दामाद की बहादुरी पर गर्व जताते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। गुजरात में अमरेली जिले के सावरकुंडला के रहने वाले जोगी का कहना है कि को-पायलट के हमले में घायल होने के बाद भी स्मित ने अपना फर्ज निभाते हुए ना केवल इतने लोगों को बचाया, बल्कि भारत को भी उस बदनामी से बचा लिया, जिसके चलते भविष्य में भारतीय पायलटों के प्रति पूर्वाग्रह पैदा होने की आशंका थी। एनडीटीवी से बातचीत में पायलट के ससुर जयसुख जोगी ने कहा, 'अगर प्लेन क्रैश हो जाता, तो दुनिया में यह गलत संदेश जाता कि प्लेन एक भारतीय पायलट की देखरेख में क्रैश हुआ। इसलिए, स्मित ने समाज, राज्य और देश के लिए बहुत अच्छा काम किया है। हम सभी को उन पर बहुत गर्व है।' 'घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.