तो क्या खत्म हो गया मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर? टीम में चुना जाना तो दूर, नाम पर चर्चा तक नहीं हुई
नई दिल्ली, मई 19 -- भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज किया है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट और तीन वनडे की सीरीज के लिए टीम में लेना तो दूर, चयन समिति की बैठक में उनके नाम पर चर्चा तक नहीं हुई। मंगलवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की मीटिंग के बाद भारतीय स्क्वाड का ऐलान हुआ। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने बताया कि शमी के नाम पर चर्चा नहीं हुई। ये तब हुआ जब एक और स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को टेस्ट और वनडे दोनों के लिए आराम दिया गया था। इसके बाद भी शमी पर चयन समिति में चर्चा की गुंजाइश नहीं बनी। मोहम्मद शमी लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन से वापसी की मजबूत दावेदारी पेश की थी। रणजी ट्रॉफी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.