प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। कोल्ड स्टोर हादसे के मामले में उप निदेशक कारखाना की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कोल्ड स्टोर के जनरेटर रूम में अमोनिया रिसीवर वेसेल्स आदि को देखा तो पाया गया कि वेसेल्स अब भी ठीक है। उप निदेशक कारखाना कमल किशोर पांडेय ने बताया कि यह इस बात को दर्शा रहा है कि भवन अमोनिया ब्लास्ट से नहीं ढहा है। भवन पुराना और जर्जर था, जिसमें क्षमता से अधिक बोरिया रखी गई थीं। जिसके कारण यह ढह गया। उन्होंने कहा कि अगर टैंक ब्लास्ट से भवन ढहा होता तो निश्चित रूप से अमोनिया रिसीवर वेसेल्स ठीक न होता, बल्कि फट गया होता।, वहीं, इस मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर में अमोनिया के ब्लॉस्ट के साथ ही क्षमता से अधिक भंडारण की वजह से हादसा होना बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.