तो ईरान पर ट्रंप ने बोला झूठ? ऐसा कुछ नहीं... अमेरिकी दावे की खाड़ी देशों ने धागे खोल दिए
नई दिल्ली, मई 19 -- खाड़ी देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नेताओं ने उनसे ईरान पर नए सैन्य हमलों को रोकने का अनुरोध किया था। ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। उनके अनुसार, खाड़ी नेताओं ने कूटनीतिक प्रयासों को एक और मौका देने की अपील की थी और मंगलवार को होने वाले हमले को टालने का आग्रह किया था। हालांकि, खाड़ी देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि ट्रंप द्वारा बताए गए किसी भी आसन्न सैन्य अभियान की उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं थी। ट्रंप ने मंगलवार को वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में खुलासा किया कि वे ईरान पर हमले को मंजूरी देने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.