तो ईरान को हराना अब नामुमकिन? अमेरिका से जंग के बीच हाथ लगा खजाना
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- अमेरिकी आर्थिक पाबंदियों और बुनियादी ढांचे पर हमलों के बीच ईरान ने ऊर्जा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सफलता का दावा किया है। ईरान के दक्षिणी फारस (Fars) प्रांत में 212 अरब घन मीटर (7.5 ट्रिलियन क्यूबिक फीट) से ज्यादा के प्राकृतिक गैस भंडार की खोज हुई है। ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने देश के राष्ट्रीय टेलीविजन पर जानकारी दी कि इस खोजे गए भंडार में से लगभग 160 अरब घन मीटर (5.7 ट्रिलियन क्यूबिक फीट) गैस की रिकवरी की जा सकती है। उन्होंने इसे देश के भावी ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम बताया है।ईरान के लिए क्यों खास है यह गैस भंडार? पाकनेजाद ने बताया कि यह "स्वीट" प्राकृतिक गैस है, जिसमें हाइड्रोजन सल्फाइड की मात्रा न के बराबर होती है। इससे गैस की रिफाइनिंग और रिकवरी में लगने वाली लागत बहुत कम हो जाएगी। यह भी पढ़ें- ईर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.