नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर नजर है। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। रोहित की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी ट्रॉफी 2025 जीती। हालांकि, रोहित को कभी वनडे वर्ल्ड कप जीतना नसीब हुआ। उनके नेतृत्व में भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दिल तोड़ दिया। रोहित अब बतौर प्लेयर 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। उन्होंने खुलकर इस बारे में बात की है। 39 वर्षीय रोहित इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक (75 गेंदों में 101) ठोका। रोहित के शतक और कप्तान शुभमन गिल (133 गेंदों...