प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन योजना के तहत सरकार ने घर-घर पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर गांवों में पानी की टंकी बनाने और पाइप बिछाकर पानी पहुंचाने के लिए कार्यदायी संस्था को काम दिया। लेकिन कार्यदायी संस्था के कार्य की गति इतनी धीमी है कि साल भर पहले से काम चल रहा है फिर भी कहीं टंकी का कार्य अधूरा है तो कहीं पाइप बिछाने का कार्य अधूरा पड़ा है। पीने के पानी की समस्या वाले ग्रामीणों को इस योजना से बड़ी उम्मीद जगी थी। लेकिन अधूरे कार्य के चलते इस बार की गर्मी में भी ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के डाड़ी, चंदापुर, हरिहरपुर कैलहा, फूलपुर, रामपुर ख़जूर, लीलापुर, चमरुपुर, तिलौरी, सराय मकई सहित करीब दर्जनभर से अधिक गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत ...