उन्नाव, अप्रैल 14 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगाए गए भारी भरकम वाहनों के आवागमन से बेहटा मुजावर क्षेत्र की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। यहां से कई गांव के लोग आवागमन करते हैं। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब जर्जर सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है। क्षेत्र निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह ने बताया है कि समस्या के प्रति जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की गई है। साथ ही कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी बनती है कि वह उपयोग के बाद क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराए। किंतु संस्था ने इधर ध्यान नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...