तोड़ी गई सड़कों का 30 जून तक मरम्मत करने के निर्देश
अमरोहा, जून 2 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम के निर्देशों के क्रम में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को ब्लाकवार पुरानी परियोजनाओं का तीन दिन में सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सत्यापन में ओएसटी और परिसर की स्थिति, ऑपरेटर है या नहीं, पानी की सप्लाई किस समय और कितनी की जाती है, लीकेज की स्थिति, कितने घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, परियोजना का पूरी क्षमता के साथ संचालन के लिए क्या सुझाव है आदि बिंदुओं पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने जनपद में ओएसटी सहित पूर्ण नई परियोजनाओं के सत्यापन के भी निर्देश दिए। पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई समस्त सड़कों का 30 जून तक रेस्टोररेशन करने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.