गिरडीह, मार्च 7 -- गावां, प्रतिनिधि। होली के दिन गावां सीएचसी में तोड़फोड़ किये जाने के मामले में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा गावां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को लेकर गावां थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। ज्ञात हो कि होली के दिन बाइक दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। अस्पताल में एम्बुलेंस नही मिलने पर नाराज लोगों ने सीएचसी में हंगामा कर तोड़फोड़ की थी। मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि सीएचसी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...