वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में शुक्रवार (20 मार्च) को दिनदहाड़े छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या में दूसरे आरोपी अनुज सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। एसओजी को उसकी लोकेशन सुल्तानपुर में मिली। पुलिस टीम ने वहां डेरा डाल दिया है। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम बहुल इलाके में दबिश दी। शिवपुर थाने में मृतक सूर्यप्रताप सिंह के सहपाठी जौनपुर निवासी उत्कर्ष सिंह की तहरीर पर मंजीत सिंह चौहान और अनुज सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी मंजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह जेल में है। लोकेशन मिलने के बाद अनुज सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शिवपुर पुलिस ने उसके गाजीपुर स्थित घर और रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी। दोस्तों से भी पूछताछ की गई। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.