बुलंदशहर, मार्च 18 -- नगर के राधानगर क्षेत्र स्थित ससुराल में तोड़फोड़ और महिला थाना प्रभारी से अभद्रता करने के आरोप में एक विवाहिता और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों का चालान किया, किंतु जेल में दाखिल होने से ठीक पहले मां की तबीयत बिगड़ गई। नोएडा में उपचार के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत से दोनों को जमानत मिल गई।​मिली जानकारी के अनुसार ​सिकंदराबाद निवासी सपना की पुत्री अंशिका उर्फ तनू की शादी राधानगर निवासी विकास के साथ हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसमें अंशिका ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार शाम को सपना और अंशिका राधानगर स्थित विकास के घर पहुंचीं और वहां खड़ी कार के शीशे व मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना की ​सूचना पर मौ...