प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि 11 मई को रात करीब 10:15 बजे उसके साथ तवरेज अहमद, सतीश सरोज, ज्ञानचन्द, शाहपुर हथिगवां मुम्बई के लिए अपने निजी वाहन से जा रहे थे। जैसे ही वह लोग गोपालगंज में एक दुकान पर कुछ सामान खरीदकर गाड़ी की ओर वापस आ रहे थे। तभी चार लाठी-डंडा लेकर खड़े पांच लोगों ने उसकी गाड़ी को घेर रखा था। पूछने पर वे मारपीट पर आमादा हो गए और गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो इसी बीच एक युवक उसकी गाड़ी में घुसकर उसमें में रखा बैग निकाल लिया। जिसमें दो हजार रुपये रखे थे। ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित शैलेन्द्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...