पलामू, मार्च 15 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में शनिवार की रात पुलिसकर्मी सहित दो लोगों घरों से लाखों की चोरी हुई है। तीसरे घर में भी चोरों ने घुसने का असफल प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा नकदी सहित लाखों की कीमत का सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गये हैं। पीड़ित परिवारों के आवेदन के आधार पर रेहला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रेहला थाना प्रभारी गुलशन विरुआ ने बताया कि संवेदक सूर्यकांत तिवारी व एएसआई अनिल तिवारी के घर में चोरी की घटना हुई है। तोलरा पंचायत के मुखिया के घर में भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जा...