पलामू, फरवरी 21 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। सीआईसी सेक्शन के डालटनगंज-गढ़वा रोड खंड पर किसी ट्रेन से गिरकर शनिवार को एक युवक जख्मी हो गया है। तोलरा व ग़ढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के बीच घायल को रेलवे ट्रैक पास पड़ा देखकर आसपास की ग्रामीणों ने रेहला थाना को सूचना दी। इस सूचना पर पहुंची रेहला थाने की पुलिस ने घायल को विश्रामपुर सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हो रहा है। रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया घायल व्यक्ति की जेब से मिली आधार कार्ड से उसकी पहचान लातेहार जिले के चौराहा गांव निवासी 26 वर्षीय कर्मदेव सिंह के रूप में हुई है। इसके आधापर लातेहार जिले की पुलिस के माध्यम से उसके परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि संबंधित व्यक्ति कहां जा रहा था अथवा कोई अन्य मामला है। पुलिस फिलवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.