तोलरा के विष्णु मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव मनाया गया, निकाली गई कलश यात्रा
पलामू, मई 24 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के तोलरा गांव स्थित भगवान विष्णु मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और धार्मिक नारों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हाथों में कलश और धार्मिक ध्वज लेकर विष्णु मंदिर से शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा प्राचीन शोखा बाबा मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालु कोयल एवं तहले नदी के संगम स्थल पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटकर उसे स्थापित किया। वार्षिकोत्सव का अनुष्ठान पूजा-अर्चना का कार्य धनंजय पांडेय पुरोहित एवं वाराणसी से आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.