अयोध्या, सितम्बर 7 -- अयोध्या। जिला कृषि अधिकारी सौरभ वर्मा ने बताया कि रबी 2026-27 सीजन के लिये तोरिया एवं सरसों बीज की आनलाईन बुकिंग प्रारम्भ है। किसान रबी फसलों के अन्तर्गत तोरिया एवं सरसों बीज की बुकिंग विभाग के पोर्टल वेबसाइट पर स्वयं आनलाईन आवेदन कर सकते है। विकासखण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर भी निःशुल्क बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी फसल के लिये उपलब्ध बीज से अधिक आवेदन प्राप्त होते ही कृषको का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...