चतरा, फरवरी 2 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के तोरार गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में जिप सदस्य रोहिणी देवी, पुंडरा मुखिया बिनोद महतो, एदला मुखिया प्रतिनिधि जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नेमधारी महतो और मनोज सिंह शामिल हुए। जिप सदस्य ने श्रद्धालुओं को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में 351 श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में तोरार गांव के साथ- साथ अनगढ़ा, तिबाब खैरानवां, माडरगढ़ा, बिरहु नावाटांड समेत अन्य गांव के श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालु देवी मंडप से कलश उठाकर महनैया नदी पहुंचे, जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश को स्थापित किया। इस दौरान हर...