चंदौली, अप्रैल 8 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर पुलिस ने जल जीवन मिशन के तहत तोरवां गांव में लगाए गए सोलर पैनल की चोरी के आरोप में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए दो लाख रुपये मूल्य के सोलर पैनल बरामद किया है। इसके बाद पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।क्षेत्र के तोरवा गांव में स्थित जल जीवन मिशन परियोजना से जुड़ा है। जहां हाल ही में अज्ञात चोरों ने लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोलर पैनल चोरी कर लिए थे। शिकायत मिलने पर चोरी के घटना की जांच में जुटी धानापुर पुलिस ने सोमवार को नगवा गंगा घाट से घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गाजीपुर जिले के मैनपुर निवासी प्रमोद यादव पुत्र राम बच्चन यादव, सौरम निवासी अजय यादव पुत्र म...