रांची, मार्च 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल तोरपा शांति नगर स्थित सरना स्थल में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। तोपनो पडहा राजा लागों बिरसा तोपनो, पाहन जेम्स तोपनो, राडसी की अगुवाई में विधि विधान के साथ सरना पूजा किया गया। अच्छी फसल होने की कामना की। पवित्र सखुआ फूल का वितरण किया गया। हातु सभा संघ के अध्यक्ष उम्बलन तोपनो ने अंग वस्त्र देकर पहानों को सम्मानित किया। स्व दिवा पहान को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर पडहा राजा ने कहा कि पूर्वजों की रीति-रिवाज को आधुनिकता में नहीं भूलाया जा सकता। प्रकृति ने मनुष्य को बहुत कुछ दिया है, पर कुछ मांगा नहीं है। प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा आदिवासी समाज का प्रकृति से काफी लगाव है। सरहुल पर्व के समय प्रकृति खिल उठती है। इस मौके पर बिरसा मुंडा, दिशा पाहन, रेला तोपनो, अजीत तोपनो, जूलियन तोपनो, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.