तोरपा विधायक के पहल पर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर
सिमडेगा, जून 13 -- बानो, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के पहल पर ओल्हान गिरजाटोली गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताया गया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर पिछले दो सप्ताह से खराब पड़ा था। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना विधायक सुदीप गुडिया को दी। विधायक के प्रयास से शनिवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। झामुमो सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद ने कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार गंभीर हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी जिससे दैनिक कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी नया ट्रांसफर में लगने के बाद अब गांव में नियमित बिजली आपूर्ति होगी। मौके पर संदीप समद, जेवियर बोदरा, सिमोन हेमरोम, अनिल बारला, रोयन बारला, रामकिशोर बारला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.