तोरपा विधानसभा क्षेत्र को मिली 7 एंबुलेंस और 3 शव वाहन की सौगात
रांची, जून 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित समारोह में विधायक मद से उपलब्ध कराए गए 7 एंबुलेंस और 3 शव वाहनों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। इन वाहनों के संचालन से क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया और विशिष्ट अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद उपस्थित थे। विधायक, जिलाध्यक्ष, तोरपा बीडीओ नवीन चंद्र झा, रनिया बीडीओ प्रशांत डांग, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता रानी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया।
ग्रामीणों को समय पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.