तोरपा रोड में दुकान से चोरी
रांची, मई 4 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के व्यस्त तोरपा रोड क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। लोयोला स्कूल के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में गुप्ता स्टोर और गुप्ता होटल को चार दिनों के भीतर दो बार निशाना बनाया गया है। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे चोरों ने गुप्ता किराना दुकान की एस्बेस्टस छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और खाद्य सामग्री, सिगरेट, पान मसाला के साथ करीब चार हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर गमछे से चेहरा ढके नजर आ रहा है। दुकान मालिक के अनुसार, इसी कॉम्प्लेक्स में स्थित गुप्ता होटल में भी एक मई को इसी तरह छत तोड़कर चोरी की गई थी। वहां से मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और करीब चार हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। दोनों घटनाओं का तरीका एक जैसा होने से एक ही गिरोह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.