रांची, मार्च 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को हुई दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में सात लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सदर अस्पताल खू़ंटी रेफर कर दिया गया है। पहली दुघर्टना डोडमा काका ढाबा के समीप हुई। यहां दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक पर सवार रेबका गुड़िया, खेला गुड़िया व मेरोल तोपनो और दूसरे बाइक पर अकेले सवार सुनील भेंगरा घायल हो गए। चारों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी दुघर्टना तोरपा टाटी रोड में बड़काटोली गांव के समीप हुई। यहां बाइक से गिरकर अरविंद आइन्द, सजीत कोंगाडी व अजीत तोपनो घायल हो गये। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल तोरपा में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...