रांची, मई 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के पहले चरण की औपचारिक शुरुआत एक मई से हो गई। तोरपा प्रखंड मुख्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कर, जिप सदस्य सुशांति कोंगाड़ी, बीडीओ नवीन चंद्र झा और पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी विनायक विक्रम ने दीप प्रज्वलित कर सेल्फ एन्यूमरेशन की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी निभाई। बीडीओ नवीन चंद्र झा ने बताया कि झारखंड में जनगणना 2027 के लिए स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा शुरू की गई है, जिससे नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपना डेटा भर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : पहली बार शुरू होगी स्वगणना जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि किसी भी राज्य या देश के समग्र विकास के लिए स...