रांची, सितम्बर 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। शनिवार को तोरपा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। खसुआटोली से कर्रा मोड़ तक अभियान के तहत दुकानों और घरों के बाहर सड़क पर किए गए सभी अतिक्रमण हटाए गए। दुकानों के बाहर लगाये गए शेड, बोर्ड और अनाधिकृत निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। अभियान का नेतृत्व सीओ पूजा बिन्हा ने किया। उनके साथ बीडीओ नवीन चंद्र झा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम, अंचल अमीन सगीर अहमद और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। सीओ पूजा बिन्हा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित दुकानदारों और घर मालिकों को नोटिस भी दिया गया था। माइक के जरिए लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग खुद से अपने अतिक्रमण हटाने लगे। सीओ पूजा बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.