रांची, अप्रैल 12 -- तोकरपा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सिन्नी संस्था की ओर से तोरपा प्रखंड में विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिरता जरकाटोली गांव में माताओं के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान माताओं को संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में बताया गया। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस सेवा 108 के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही प्रसव के बाद आयरन एवं कैल्शियम की दवाओं के सेवन, जन्म के तुरंत बाद टीकाकरण और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक चार एएनसी जांचों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में तोरपा प्रखंड के कम्युनिटी मोबिलाइज़र, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (मलेरिया) और प्रखंड कोऑर्डिनेटर रोहित राज, अनिल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.