रांची, मार्च 27 -- तोरपा, प्रतिनिधि। श्रीरामलला के जन्मोत्सव का पावन पर्व रामनवमी तोरपा एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आस्था एवं उमंग के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर श्री रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में निकाली गयी शोभायात्रा में रामभक्तों का सैलाब उमड पडा। यहां बजरंगबली के भक्तों का उत्साह देखते बनता था। अपराहन चार बजे मेन रोड स्थित महावीर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। दर्जनो विशाल महावीरी झंडा हाथों में लिए बजरंगी शोभायात्रा में आगे-आगे चल रहे थे। पीछे युवाओं की टोली ताशे की धुन पर नाच रहे थे। माइक से लगाया जा रहा जय श्री राम, बजरंग बली की जय का बुलंद नारा हर ओर गूंज रहा था। साउंड सिस्टम में बज रहे घर घर भगवा छायेगा, भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा, बजरंग बली वली बली बली गीत पर रामभक्त थिरक रहे थे। शोभायात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.