तोरपा में बालिका टी-20 प्रदर्शनी क्रिकेट मैच आज
रांची, जून 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को सुबह 8:00 बजे से सागवान मैदान में बालिका टी-20 प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाएगा। बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मैच खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा पंजीकृत बालिका खिलाड़ियों के बीच होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सुदीप गुडिया शामिल होगें। साथ ही झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन, खूंटी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। टीसीए के अध्यक्ष दीपक तिग्गा ने बताया कि अकादमी द्वारा आयोजित सात दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का समापन भी रविवार को ही होगा। सोमवार को ब्लॉक मैदान में समारोहपूर्वक कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के बीच प्रमाण-पत्र व मेडल का वितरण किया जाएगा। समारोह में बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.