रांची, जनवरी 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। 21 जनवरी को रेफरल अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बाइक जब्त कर दो आरोपियों गोवर्धन नाथ और निखिल दोनों थाना तोरपा क्षेत्र के निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने प्रेमिका को घुमाने के लिए बाइक चोरी की थी। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, अवर निरीक्षक अमरेन्द्र मंडल, एशियन तिग्गा और तोरपा थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...