रांची, फरवरी 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा डाक बंगला के समीप खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर शुक्रवार की शाम बाइक और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक 29 वर्षीय चितरंजन कुंडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अंगराबारी का निवासी था और तोरपा लैम्पस में अनुबंध पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि चितरंजन अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक (जेएच 01डीटी 4664) से घर लौट रहा था। इसी दौरान डाक बंगला से कुछ दूरी पहले विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार तोरपा निवासी सुरेन्द्र भगत और उनके पुत्र रोशन जायसवाल एयरबैग खुल जाने से बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चितरंजन की मौत की खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.