रांची, मार्च 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। बस एजेंट संघ की ओर से रविवार को तोरपा ब्लॉक गेट के समीप स्थित पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बस एजेंटों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही होली के गीतों पर खूब झूमे। इस मौके पर अमित जायसवाल ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि आपसी एकता और भाईचारे का भी पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर सोहन भगत, सीताराम भगत, नवीन जायसवाल, सचिन जायसवाल, टिकलू जयसवाल, पवन, राजेश दास, मुकेश गुप्ता, मोगे साहू, अरविंद भगत, राजू चौधरी, मिठू कुमार, डब्बू साहू, श्रीकांत, तिलक गोप आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...