रांची, फरवरी 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के जापुत गांव के पास पेड़ से टकराकर एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक मुरहू थाना क्षेत्र के ओस्केया गांव निवासी 19 वर्षीय सुनील सोय मुरुम के रूप में हुई। सुनील सोय तोरपा कॉलेज में इंटर का छात्र था। वह शनिवार की सुबह अपने दोस्त अजीत होरो की बाइक लेकर अकेले घूमने निकला था। शाम में लौटने के दौरान जापुत गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि उसके जिंदा बचने की उम्मीद से मौके पर पहुंचे उपप्रमुख संतोष कर ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रमुख रोहित सुरीन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने फोन कर परिवार वालों को दुर्घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.