रांची, अप्रैल 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। स्थानीय महादेव मंदिर परिसर में मंडा पूजा आयोजन समिति की ओर से रविवार को नागपुरी लोकगीत-संगीत पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुरोहित श्याम सुंदर कर, समिति अध्यक्ष विजय बड़ाईक और मुकेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद यंग स्टार म्यूजिकल ग्रुप, रांची के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। लोकगीतों और नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध:कार्यक्रम की शुरुआत गायक रूपेश बड़ाईक ने भगवान शिव की महिमा पर आधारित नागपुरी भजन से की। इसके बाद प्रसिद्ध गायक राजदेव नायक और केशो देवी ने "हाय रे दिला टूटे", "कभी मोर बिना" जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अविनाश नायक और सुनीता कुमारी के गीतों पर...