रांची, मार्च 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली तोरपा एवं आसपास के इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सोमवार रात को परंपरा के अनुसार पहान द्वारा पूजा-अर्चना करने के बाद होलिका दहन किया गया। तोरपा हिल चौक देवी मंडप, मेन रोड महावीर मंदिर, कर्रा मोड, बाजार टांड, डिगरी आदि जगहों पर होलिका दहन किया गया। बुधवार को लोगों ने रंग-बिरंगे रंग और गुलाल के साथ होली खेली।खास बात यह रही कि लोग अपने अपने घरों में परिवार व मित्रों के साथ आपस में होली खेली। हिल चौक के युवाओं व बच्चों में होली खेलने का उत्साह ज्यादा था। यहां युवाओं की टोली ने कुर्ता फाड होली खेली। होली के गीतों पर खूब थिरके। पुल नंबर बारह में सुबह से ही बच्चे पिचकारी लेकर होली खेलने निकले थे। दोपहर बाद अबीर गुलाल का दौर शुरू हुआ। शाम में लोग पड़ोस, रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.