रांची, मार्च 19 --  खूंटी, संवाददाता। जिले में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तोरपा प्रखंड के अम्मा पंचायत अंतर्गत कनकलोया ग्राम में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी आलोक कुमार ने किया। इस दौरान ग्रामीणों एवं जलसहियाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मनीष कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव एवं संपोषण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जल अर्पण, जल बंधन एवं जल वंदना जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर जल वंदना कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल संचय एवं जल के न्यायसंगत उपयोग के प्रति जागरूक ...