रांची, दिसम्बर 27 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत बडाइक टोली और छाता नदी के बीच स्थित खेत से शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान तोरपा बड़ाइक टोली निवासी 55 वर्षीय सुभाष सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुभाष सिंह दिनभर इधर-उधर घूमते रहते थे। शुक्रवार की शाम वे घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार को उनका शव खेत में पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि सुभाष सिंह खेत में गिर गए होंगे और पूरी रात खुले आसमान के नीचे पड़े रहने के कारण अत्यधिक ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेज दिया है। इस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.