रांची, अप्रैल 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संत जोसेफ उच्च विद्यालय तोरपा में शनिवार को फ्रेशर्स डे सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन और अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट कक्षा के उद्घाटन के साथ हुआ। कंप्यूटर लैब और स्मार्ट कक्षा का संयुक्त उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य रेव्ह. अनिल बिलुंग एवं विद्यालय प्रबंधकारी समिति के सचिव फादर जेम्स धान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। फ्रेशर्स डे में इस नए सत्र में विद्यालय में पहली बार नामांकित छात्रों का स्वागत किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा आठवीं, नौवीं एवं दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके अभिभावकों के समक्ष सम्मानित किया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.