रांची, जुलाई 17 -- तोरपा, प्रतिनिधि। 30 जून से चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत तोरपा प्रखंड में काम तेजी से चल रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। जानकारी के अनुसार तोरपा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,01,238 गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। अब तक 1,15,380 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है, जो कुल वितरित प्रपत्रों का 57.33 प्रतिशत है। शेष प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में मतदाता सूची में नाम सत्यापन की रफ्तार सुस्त बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से प्रपत्र भरवा रहे हैं और जरूरी दस्तावेज जमा कर ...