रांची, फरवरी 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। महिला विकास केन्द्र, तोरपा में सोमवार को वार्षिक महिला महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तोरपा और रनिया प्रखंड के करीब 60 गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर महिला समूहों द्वारा उत्पादों की बिक्री सह प्रदर्शनी लगाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में मशहूर मीरा देवी द्वारा बांस से बने सजावटी सामान, मड़ुवा से तैयार स्वादिष्ट व्यंजन, जैविक खाद से उत्पादित अनाज तथा हाथ से बनी लाह की चूड़ियों की स्टॉल लगाई गई थी। महिलाओं ने अपने उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण, आजीविका और शिक्षा के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष टोप्पो, विशिष्ट अतिथि अखिल नीतीश कुजूर, एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.