रांची, अप्रैल 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सोमवार दोपहर तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ। आंधी के कारण तपकरा हाईस्कूल के पास और लोहाजिमी सड़क पर बड़े पेड़ गिर गए, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया। आंधी-पानी का सबसे अधिक असर दुमांगदिरी गांव में देखा गया, जहां नारायण सिंह, होलसन तोपनो और अनिता भेंगरा के घरों का एसबेस्टस उड़ गया। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। फटका पंचायत के चुरदाग गांव में किसान जय सिंह के एक एकड़ में लगे ग्राफ्टिंग टमाटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही। घटना की जानका...