रांची, मई 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पहली दुर्घटना तोरपा-कर्रा पथ पर जागु गांव के पास हुई, जहां शादी समारोह से लौट रही डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुधीर कच्छप, दुगिया कच्छप, अशोक लकड़ा, अभिराम हेमरोम, बंधना कच्छप, मदन कच्छप और पवन धान घायल हो गए। सभी जरियागढ़ थाना क्षेत्र के चांन्हो गांव के निवासी हैं। बताया गया कि सभी रनिया से शादी समारोह से लौट रहे थे। जागु गांव के पास अचानक सामने आए बैल को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। दूसरा हादसा खूंटी-कोलेबिरा मुख्य सड़क पर अम्मा पकना के पास हुआ। मरचा बाजार से चप्पल खरीदकर लौट रहे तीन युवक बैल को बचाने के दौरान बाइक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.