रांची, मार्च 17 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा में मंगलवार को एक तेज रफ्तार चेचिस अनियंत्रित होकर बोलेरो, ट्रेलर और ट्रक से टकरा गई, जिससे कई लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना तोरपा मुख्य चौक में हुई, जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और चेचिस चालक को पकड़कर थाना ले गए। बताया जाता है कि चालक शमशाद आलम मानगो निवासी चेचिस लेकर टाटा से राउरकेला की ओर जा रहा था। इसी क्रम में चेचिस ने सबसे पहले तोरपा नगर भवन के समीप एक ट्रेलर को टक्कर मारी, फिर बोलेरो और बस स्टैंड के पास सड़क किनारे सामान उतार रहे ट्रक से जा भिड़ी। कई राहगीर चेचिस की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। इधर ट्रक को टक्कर मारने के बाद चालक उतरकर भागने की फिराक में था। तभी लोग जमा हो गये और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.