तोरपा में अकीदत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी
रांची, अगस्त 26 -- तोरपा, प्रतिनिधि। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर तोरपा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस मस्जिद-ए-अक्सा से शुरू होकर मेन रोड, कर्रा रोड, खसुआटोली, कुल्डा होते हुए वापस थाना परिसर पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग नबी का झंडा सबसे प्यारा, नारा-ए-तकबीर, अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा रहे थे। थाना परिसर स्थित हजरत दारोगा जमादार पीर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। इसके बाद जुलूस इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त हुआ। मेन रोड में अंजुमन इस्लामिया के सदर अख्तर खान ने शिविर लगाकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और कोल्ड ड्रिंक व पानी का वितरण किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: ईद ए मिलाद उन नबी के अवसर पर निकली गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.