तोरपा प्रखंड कार्यालय में लगा शिविर, सात यूनिट रक्त संग्रहित
रांची, जुलाई 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रक्त केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद किशोर उरांव एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) वसीम अकरम ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर का उद्धाटन इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि खूंटी जिले में एनीमिया, थैलेसीमिया तथा दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इसी उद्देश्य से जिले की सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.