रांची, अप्रैल 14 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को गांधीनगर, तोरपा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णा नायक ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने हमेशा समानता का संदेश दिया, चाहे वह सामाजिक हो या कानूनी। वहीं जगदेव नायक ने कहा कि शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी व्यक्ति समाज में बदलाव ला सकता है। सुदर्शन नायक और बीरु नायक ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब इधर अंबेडकर नगर, तोरपा में भी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व उपप्रमुख अनिल भगत और विहिप के जिला मंत्री एमपी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.