रांची, नवम्बर 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल, तोरपा के 78 प्रशिक्षित युवाओं को दुबई की प्रतिष्ठित कंपनी शोभा में नौकरी मिली है। इस उपलब्धि को लेकर शुक्रवार को गुरुकुल परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुदीप गुड़िया ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुदीप गुड़िया, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबेर अहमद, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेटा, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर तथा जिप सदस्य सुशांति कोंगाडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और गुरुकुल द्वारा प्रदान किए गए उच्चस्तरीय कौशल प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.